यूपी में मानसून आने में एक सप्ताह की देरी, हल्की बारिश के आसार।



      अयोध्या। उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के बाद मानसून आने पर तपिश से राहत मिलने की संभावना हैं। ऐसे में तपिश व लू के थपेड़ों से 25 जून के बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मानसून बिहार में पहुंचकर ठिठक गया है। उत्तर प्रदेश में 18 जून को मानसून के आगमन का पूर्वानुमान लगाया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने