खेत के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट,चार के विरूद्ध केस दर्ज।



        रूदौली-अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के बिहारा गांव में खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष  की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
       ग्राम बिहारा निवासी दुर्गेश मिश्रा पत्नी रुद्र शरण मिश्रा ने मवई थाने में तहरीर देकर बताया कि खेत के बंटवारे को लेकर परिवार के ही शंभू शरण,गौरी शरण,मयंक व हिमांशु एक राय होकर हाथ में लाठी डंडा व धारदार औजार लेकर दरवाजे पर आ धमके और खेत के बंटवारे के सम्बन्ध में बात करने लगे।बातचीत के दौरान दोनो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।इसके बाद विपक्षी गाली गलौज करते हुए फावड़े से खेत मे गोबर फेंकने लगे।पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो विपक्षी हमलावर हो गए और मेरे पति व पुत्र के साथ ही मेरी लाठी डंडों से बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया।जहां आशुतोष नाम के युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने