अयोध्या- अब सरकारी राशन की दुकानों पर राशन के साथ लोंगो को अब मुफ्त में तिरंगा मिलेगा,यह तिरंगा अगले महीने से राशन के साथ वितरण किया जाएगा,इसके बाद इसे 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घरों पर फहराया जाएगा, शाशन की मंशा है कि अब देश के हर नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृति हो,तिरंगे की सिलाई के एनजीओ को जिम्मेदारी सौंप दी गई है,तिरंगा सिलाई का काम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने शुरू कर दिया है,मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने बताया कि शासन के निर्देश पर आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जाने की तैयारी है।