अयोध्या। भारतीय मजदूर संघ के 68 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अयोध्या जिला इकाई द्वारा प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगाचार्य डा चैतन्य जी उपस्थित रहे।इस दौरान सभी ने मंचासीन समस्त वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ के ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण करते हुए भविष्य की रणनीति पर विस्तृत विचार रखे ! उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक सुर में भारतीय मजदूर संघ को सशक्त बनाने पर बल दिया।इस अवसर पर विभाग प्रमुख जय प्रकाश सिंह जी, महानगर प्रचारक सुबन्धु जी, अंबरीश सिंह, जी एन पाण्डेय, डी सी यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सुजीत कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन में एवं भारतीय मजदूर संघ अयोध्या से सम्बद्ध समस्त संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं अजीत प्रताप सिंह , मो रईस , राम प्रकाश ,विश्वेश राय जी,बृजेश चौरसिया, विनय मिश्रा, मुकेश पाण्डेय की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया।