गाजे बाजे के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए निकली कावड़ियों की यात्रा।


         बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर के रामपुर भगन बाजार के प्राचीन शिव मंदिर पर पूजन अर्चन के उपरांत बोल बम कांवरिया रामपुर भगन  का जत्था काशी विश्वनाथ धाम और बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ । जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं मंगल कसौधन ने बताया कि 60 सदस्यों के साथ चल रही है यह टीम सर्वप्रथम अयोध्या के नागेश्वरनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाएगी तत्पश्चात अयोध्या से कांवड़ में जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम मे जल अर्पित करेगी उसके बाद यह जत्था बिहार के सुल्तानगंज से कांवर में जल भर कर 108 किलोमीटर पैदल चलकर देवघर जिला स्थित बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेगी वहां पर लंकापति रावण द्वारा स्थापित श्री शिवलिंग पर कांवर में भरकर लाए गए जल से अभिषेक करेगी। गाजे बाजे के साथ बोल बम के नारे लगाती हुई इस टीम को रामपुर भगन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह एवं व्यापारी नेता कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर रवाना किया। इस जत्थे में शामिल कुंदन शुभम अभिषेक शुभम लव कुश शिव पूजन दिलीप अयोध्या प्रसाद दीपू रोहित जंग बहादुर दीपक कुलदीप नंगू बीडीसी गुड्डू मोनू डमरु राजेंद्र बबलू पंकज सोनू सोनू ने बाबा भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाकर रामपुर भगन बाजार में ढोल मजीरा के साथ भ्रमण कर बोल बम के नारे लगाते हुए यात्रा के लिए प्रस्थान किया ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने