अयोध्या। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद के मार्गदर्शन में रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद की अध्यक्षता में 20 जुलाई 2022 को जीएस कॉलेज ऑफ लॉ बीकापुर अयोध्या में कालेज के प्रबंधक, प्राचार्य, ला विद्यार्थियों के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद रिचा वर्मा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे कानूनी सहायता जैसे निशुल्क नामिका अधिवक्ता, वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उक्त साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रिचा वर्मा ,जेल विजिटर/अधिवक्ता श्वेता राज सिंह, ला कालेज के प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार तिवारी, प्राचार्य डॉ जे पी दुबे, विधिक सलाहकार देवेंद्र कुमार तिवारी, प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, सुलेखा दुबे नागेंद्र, एवं ला कालेज की विधि छात्र उपस्थित हुए।