अयोध्या। लम्बे अरसे से बारिश का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों ने आज राहत की सांस ली। कई शहरों में मौसम ने करवट ली तो पसीने से भींगे चेहरों पर बारिश की फुहारों का सुकून नजर आया। मानसून की बेरुखी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन बारिश की सौगात लेकर आया। सुबह तक तो तेज धूप और भीषण गर्मी के साथ उमस ने परेशान किया लेकिन दोपहर होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर बार बारिश शुरु हो गई। जिससे लोगों के चेहरों पर सुकून नजर आया। अयोध्या और प्रयागराज में कई दिनों बाद आज वर्षा शुरु हुई तो आम लोगों के साथ किसान ने भी चैन की सांस ली। झमाझम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। ऐसा हुआ तो किसानों को राहत मिलेगी। इस वर्ष अभी तक अपेक्षा के अनुरूप वर्षा नहीं हुई। जून महीने के शुरुआत।
यूपी में मौसम ने ली करवट,अयोध्या,कानपुर-प्रयागराज सहित कई जिलों में बारिश, भीषण गर्मी और उमस से राहत।
byManas Samachar
-
0