लखनऊ। किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान। मिलेगी पूरी बिजली, नहीं कटेंगे अन्नदाताओं के ट्यूबवेल कनेक्शन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बारिश और फसल बोआई की समीक्षा। मुख्यमंत्री ने कहा नहीं होने देंगे किसानों का नुकसान।
ट्यूबवेल की तकनीकी खराबी को हर हाल में 24 से 36 घंटे के भीतर करना होगा ठीक। वैकल्पिक खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने की तैयारी करें और तकनीकी विधियों की किसानों को दें जानकारी-सीएम योगी।
बारिश के सटीक आंकलन के लिए विकास खंड स्तर पर लगेंगे रेन गेज़, ताकि समय से मिले जानकारी। किसानों को मुहैया कराएं अधिकाधिक सोलर पैनल। कुछ जिलों में न्यून बारिश से बुआई पर असर, यहां के हालात पर रखें नजर।