रूदौली-अयोध्या।मवई चौराहा से तीर्थ यात्रा के लिए सात बोलेरो वाहन से लगभग 50 यात्रियों का जत्था शनिवार सुबह 10 बजे रवाना हुआ।यह यात्रा पूर्णागिरि माता (टनकपुर),चंडी देवी(हरिद्वार),मनसा देवी माता (हरिद्वार) नीलकंठ, ऋषिकेश, कांगड़ा देवी,चामुंडा देवी (उत्तराखंड),नैना देवी(नैनीताल),नागिनी देवी,वैष्णो देवी,कुरुक्षेत्र, अमृतसर होते हुए वापसी मेंहदीपुर बालाजी आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ।बताते चले कि यह यात्रा प्रत्येक वर्ष इसी माह में काफी संख्या में लोग जाते हैं।
इस यात्रा में संतोष यादव,बबलू यादव,मुकेश यादव,लल्लू साहू,नितीन गुप्ता,गोपाल अवस्थी,चिप्पू,रविन्द्र शर्मा,अन्नू यादव,आशीष कुमार पंचायत मित्र,जुग्गी लाल आदि लोग शामिल हुए।