आरडी इंटर कॉलेज सोहावल में बंदरों को आतंक।



         अयोध्या। सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज में बंदरों का आतंक छाया हुआ है।बन्दर कब किसको काट लें कुछ पता नहीं।15 दिन में अब तक एक छात्रा सहित 3 शिक्षकों को बन्दर अपना शिकार बना चुके हैं।
         कॉलेज के शिक्षक पवन यादव ओमप्रकाश वर्मा ने बताया सोमवार को कक्षा 10 की छात्रा नन्दनी तथा शिक्षक रामबाबू गुप्ता को काट लिया। दोनों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाया गया। 17 अगस्त को शिक्षक ज्ञानप्रकाश पाण्डेय 7 अगस्त को शिक्षक सर्वेंद्र श्रीवास्तव को बन्दरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। बंदरों के आतंक से खौफ इस कदर है कि शिक्षक छात्र छात्राएं अब कॉलेज आने से कतरा रहे हैं।भाजपा नेता मोहित पाण्डेय, मुनेंद्र सिंह मोनू, विवेक वर्मा, जगन्नाथ पाण्डेय, जनार्दन मिश्रा, विशाल मिश्रा आदि ने कॉलेज के बंदरों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से की है। डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद ने बताया आतंक का पर्याय बने कॉलेज के बंदरों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने