डकैती व हत्या की योजना बनाते हुए 05 कुख्यात/शातिर बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध असलाहों व कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार।



मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा  के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना वृन्दावन की संयुक्त टीम द्वारा  गणेश दास महाराज आश्रम के पास डकैती एवं वृन्दावन के प्रोपर्टी डीलर अजय सिंह उर्फ काले ठाकुर पुत्र विक्रम ठाकुर की हत्या की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को भारी मात्रा में असलाहों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया।
         अभियुक्त मुकेश सैनी उर्फ माफिया एवं प्रोपर्टी डीलर अजय सिंह उर्फ काले ठाकुर के मध्य सम्पत्ति विवाद चल रहा है, जिस कारण अभियुक्त मुकेश उपरोक्त अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोपर्टी डीलर अजय सिंह की हत्या की योजना बना रहा था, उक्त अभियुक्तगण का आम जनता में भय व्याप्त है और भोले-भाले व्यक्तियों को डरा धमकाकर चौथ वसूलते है। अभियुक्त मानवेन्द्र गुर्जर वर्तमान में जनपद मथुरा से जिला बदर चल रहा था। अभियुक्तगण के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने