गुरुदेव फास्ट फूड कॉर्नर का महंत राज कुमार दास ने किया उद्घाटन


           अयोध्या। शहर के नाका चुंगी क्षेत्र में जगत हॉस्पिटल के ठीक सामने केनरा बैंक नाका शाखा के बगल में गुरुदेव फास्ट फूड कॉर्नर का भव्य उद्घाटन रविवार को राम नगरी अयोध्या के श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास द्वारा समारोह पूर्वक फीता काटकर किया गया I उद्घाटन अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, पूरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे I इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुदेव फास्ट फूड कॉर्नर के प्रोपराइटर रवि सिंह ने बताया कि इस फास्ट फूड कॉर्नर में स्थानीय ग्राहकों के लिए फास्ट फूड से संबंधित सभी प्रकार के बेहतरीन किस्म के आइटम उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे और ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराया जाना ही उनका मुख्य उद्देश है I खास बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में सारे व्यंजन पूर्णतया शाकाहारी उपलब्ध है I अयोध्या वासियों से उन्होंने एक बार सेवा का अवसर अवश्य देने की अपील की है I इस मौके पर अनूप सिंह, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह, हर्षित सिंह ,यश सिंह, राज सिंह, सनी सिंह ,विश्व विजय सिंह ,ऋषभ सिंह ,महेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यहां मौजूद रहे I

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने