साकेत स्किन हेयर एंड लेजर क्लिनिक में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।



          अयोध्या। शहर के जनाना अस्पताल रोड पर साकेत पैथोलॉजी के सामने स्थित साकेत स्किन हेयर एंड लेजर क्लिनिक में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ I यहां पर  फ्री चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया और अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर फ्री दवा भी प्राप्त की I इस संबंध में जानकारी देते हुए एमबीबीएस एमडी स्किन एंड वीडी डॉक्टर पल्लवी श्रीवास्तव ने बताया कि इस कैंप को लगाए जाने का मुख्य उद्देश चर्म रोग, कुष्ठ रोग, गुप्त रोग एवं सुंदरता से जुड़े रोगों की जरूरी जांचें करके मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराया जाना है I डॉक्टर पल्लवी श्रीवास्तव ने बताया कि फ्री कैंप के माध्यम से अयोध्या जनपद के ज्यादा से ज्यादा मरीजों को उचित सलाह और उचित उपचार यहां दिया गया I इस तरह के कैंपों का आयोजन भविष्य में भी यहां होता रहेगा I साकेत स्किन हेयर एंड लेजर क्लिनिक में रविवार को आयोजित हुए फ्री मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार मौजूद रहे I

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने