श्री राम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है राम ही जीवन के आधार हैं-अजय भट्ट।



           अयोध्या। केन्द्रीय रक्षा राज्य मन्त्री अजय भट्ट ने कहा  श्री राम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है राम ही जीवन के आधार हैं उन्होंने  कहा जो प्राणी श्री राम की शरणागत है उसे स्वप्न में भी लेशमात्र दुख नहीं होता वह सतांपों से मुक्त है।  पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा जीवन में मर्यादा व कर्तव्य का स्थान सबसे ऊचाँ है। और इस ऊंचाई का ज्ञान हमें श्री राम की लीला से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र सत्य पथ की सीख देता है।इसलिए मनुष्य को समस्त बुराईयों से बचते हुए सदा अच्छे व सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए यही जीवन की सार्थकता है। इसी में जीवन का आनन्द है। साथ ही उन्होनें कहा अहंकार पतन का कारण है और भी उन्होनें विस्तार से वार्त्ता की।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने