खराब मौसम के बावजूद भी शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुई एकत्रित मां दुर्गा प्रतिभाओं की बड़े धूमधाम से निकली शोभायात्रा।


          अयोध्या। खराब मौसम के चलते शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुई एकत्रित मां दुर्गा प्रतिभाओं की बड़े धूमधाम से निकली  शोभायात्रा रात्रि से हो रही हल्की बूंदाबांदी बारिश के चलते भी भक्तों में दिखा काफी उत्साह गंगा जमुनी की तहजीब में एक बार फिर से हिंदू मुस्लिम समुदाय सौहार्द देखने को मिला कैसा है बाड़े में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुर्गा पूजा समिति के लोगों का तथा शोभा यात्रा का या भव्य स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा के समिति के लोगों को चुनरी और माला पहनाकर उनका किया स्वागत राजकीय इंटर कॉलेज से निकल कर शोभायात्रा कसाईबाड़ा फतेहगंज मोतीबाग चौक रिकाबगंज सिविल लाइन होते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड पहुंच कर माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया वहीं शहर के शोभा यात्रा मार्ग पर कदम कदम पर भक्तजनों द्वारा शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों को स्टाल लगाकर कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं हलवा चना तो कहीं शरबत प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया जिला अधिकारी नीतीश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने विसर्जन स्थल से लेकर शहर में लगातार भ्रमण किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने