चंद्रयान तीन की सफलता पर बांटी गई मिठाई मनाई गई खुशियां।

चंद्रयान 3 की सफलता पर मिठाई बांट बनाई खुशियां
भारत माता की जय वंदे मातरम जय श्री राम के नाम से गूंज उठी अयोध्या नगरी
अयोध्या । बुधवार की शाम ढलते अयोध्या सड़को पर भारत माता की जय, वंदे मातरम जय श्री राम का उद्घोष गुंजायमान हो उठा। चंद्रयान-3 की सफलता की जैसे ही गाथा सुनाई गई। खुशी से भारत का बच्चा-बच्चा नाच उठा।वही चंद्रयान 3 सफलता पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में करिअप्पा मंडल  अध्यक्ष रवि सोनकर के आवास पर  मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया। एस मौके पर महानगर अध्यक्ष  अभिषेक मिश्रा ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों ने एक नया इतिहास रचा है इसके लिए बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। उपाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के लिए लगे सभी वैज्ञानिकों को जितनी बधाई दी जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।  इस मौके पर रवि सोनकर, रमेश पांडे, चेतन गुप्ता, अरुण सोनकर, सार्थक तिवारी, मनोज , राजेश यादव योगी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने