अयोध्या। तिलोदकी गंगा का काम बढ़ाने के लिए अब प्रोजेक्ट में अब दूसरे चरण का काम भी शुरू हो गया है। पहले चरण का काम अंतिम दौर में है। इसे 30 जून तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। इसी के साथ एक से सात जुलाई तक नदी के दोनों तटों पर वृहद पौधरोपण अभियान के लिए गड्ढों को खोदने की काम भी शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन इस नदी के आसपास सुरम्य स्वरूप देने की तैयारी में है।
तिलोदकी गंगा की धारा बराबर बने रहनें के लिए पहले चरण में गौरा ब्रह्मनान, अर्चर और पंडितपुर गांव में 6.5 किमी की दूरी पर सफाई के साथ इसे गहरा करने का काम चल रहा है। इसके लिए 350 मजदूर लगाए गए हैं। इस दौरान किए जा रहे काम में मौसम का भी साथ मिल रहा है। इसलिए इसे तेज गति से निपटाया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से विभिन्न स्थानों पर मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी जा रही है।