गोरखपुर: हिंदी बाजार के धंधेबाज पंडित को लखनऊ डीआरआई की टीम उठा ले गई।

     मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानीय जांच एजेंसी को अवैध सोने के धंधेबाजों को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिस विभाग के पास से इस संबंध में सूचना मांगी गई थी, उसका पास जांच के सीमित अधिकार हैं, इसलिए उसने दूसरी एजेंसी को सतर्क कर दिया था।हिंदी बाजार के चर्चित सोने के धंधेबाज पंडित को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने शुक्रवार की रात सुल्तानपुर में अवैध सोने के साथ दबोच लिया। देर रात स्थानीय जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना मिल गई।खबर है कि रात में हिंदी बाजार के हरबंश राम गली में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर डीआरआई के साथ स्थानीय जांच एजेंसियों की टीम भी आई थीं। जानकारी मिल रही है कि डीआरआई की पकड़ में आया पंडित लंबे समय से अवैध सोने की खरीद-बिक्री का काम करता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  कुछ वर्ष पहले डीआरआई की टीम ने गोरखपुर से बाहर एक बड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सोना बरामद किया गया था। उसी दौरान पंडित का नाम भी सामने आया था।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने