अयोध्या का बढ़ाया मान राधिका राज का पीसीएस जे में हुआ चयन बधाई का तांता लगा।


    अयोध्या में लगातार बेटियां मान बढ़ा रही है,इसी कड़ी में राधिका राज का पीसीएस जे में चयन हुआ है जिससे परिवार वालों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला है वही राधिका राज के पीसीएस जे में चयन होने पर विमला देवी ने आरती व माला पहना कर बुके भेंट की और आर के दीपांकल ने राधिका राज को उज्जवल भविष्य होने का आशीर्वाद दिया वहीं उनके पिता गौतम कुमार ने बताया कि हम सभी के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि आज हमारी बेटी का पीसीएस जे में चयन हो गया है और आज जिस तरह से अयोध्या में दीपांकल  तथा उनकी पत्नी विमला देवी ने स्वागत किया हम उनका आभार व्यक्त करते हैं राधिका राज की माता सावित्री देवी ने कहा कि आज जिस तरह से मेरी बेटी ने पीसीएस जे की परीक्षा में सफलता हासिल की है हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है और मौसी मौसा का आभार व्यक्त किया जिस तरह से आज स्वागत सम्मान दिया है हम उनको धन्यवाद देते है।  राधिका राज ने कहा कि आज हम जिस  पद पर पहुंचे हैं वह हमारे माता पिता तथा बुजुर्गों आशीर्वाद से इस स्थान पर पहुंचे हैं। हमारी शिक्षा के लिए मेरे माता पिता का बहुत ही योगदान है। हमारी शिक्षा के लिए उन्होंने कभी भी कोई कमी महसूस नहीं होने दी और हमारी शिक्षा के लिए अपना पूरा योगदान देते रहे हैं आज उसी का फल है कि पीसीएस जे में चयन होकर आज अपने परिवार के बीच मौजूद हूं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने