लखनऊ से आई टीम का सर्वे शुरू मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार

      गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के जीर्णोद्धार में मकान का नुकसान कम करने के लिए लखनऊ से चार सदस्य टीम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंची टीम ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों से  गोड़धोइया के बारे में पूरी जानकारी ली कुछ मोहल्ले में जाकर सर्वे भी किया। शनिवार को सर्वे करके नाले की चौड़ाई कम करने की योजना बनाकर टीम शासन को रिपोर्ट सौपेंगी, इसके बाद नाले की नई डिजाइन बनाई जाएगी। सीएम की मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू होगा इस कार्य में 500 मकान से अधिक मकान टूटने के आसार आ गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी कोई योजना बनाई जाए जिसमें कम से कम नुकसान हो सीएम ने कहा पानी निकालने का इंतजाम करने के साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी जाए इसलिए शासन की ओर से सर्वे टीम भेजी गई है मैत्री पुर से आगे एक स्कूल के पास टीम के सदस्य पहुंचे वहां के लोगों स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि सामान्यत नाले का बहाव बहुत ही अच्छा है उन्होंने कहा कि नाले की गहराई को य।दि बढ़ा दिया जाए तो पानी आसानी से निकल जाएगा यदि बहुत जरूरत हो तो ही मकान को तोड़ा जाए उसके बाद टीम के सदस्य ने उन लोगों से भी मुलाकात की जिन्होंने प्रशासन के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने