अयोध्‍या मंदिर में मेरे राज्य का क्या है? नृपेंद्र मिश्रा ने खूबियां बताकर दिया जवाब

      नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर के बारे में कई जानकारी दी हैं। नृपेंद्र मिश्रा श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्‍होंने कहा है कि किसी ने नहीं सोचा था कि मंदिर बनने का सपना साकार होगा। लेकिन, 2014 में मोदी सरकार आने के बाद मंदिर बनने की उम्‍मीद जगी। आज दिन-रात मंदिर निर्माण का काम चल रहा है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने निर्माणाधीन मंदिर की कई खूबियों के बारे में चर्चा की है। 
        नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि न तो उनकी पीढ़ी, न युवा पीढ़ी और कई पीढ़‍ियां जो चली गईं, उन्‍होंने कभी नहीं सोचा था कि राम मंदिर बनेगा। 2014-15 के बाद ही सपना साकार हुआ कि मंदिर बनने की संभावना है। इस क्षेत्र में कितने कारीगर काम कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि 3,500 मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य निर्माण कार्य चल रहा है। इसके दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

      मंदिर की खूबियों के बारे में बात करते हुए नृपेंद्र मिश्रा बोले कि परकोटा के ठीक बाहर इस क्षेत्र में सात अलग-अलग मंदिर बनाए जाएंगे। इन पर भूकंप का असर नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहना चाहते हैं कि मेरे राज्य का क्या है? देशभर के करीब पांच लाख गांवों से जो चार लाख से ज्यादा ईंटें आईं, वो यहां नींव में रखी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने