वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन ने 16 दिसंबर से एसी बसों का किराया घटाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शीतकाल के दृष्टिगत बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए लिया गया है।
ये रहेगी रेट लिस्ट
संशोधित किराए के अनुसार वाराणसी से लखनऊ के बीच टू बाई टू सीटर में 630 रुपये और थ्री बाई टू सीटर का 542 रुपये चुकाना होगा। कानपुर के लिए टू बाई टू सीटर में 660 व थ्री बाई टू सीटर में 565 रुपये देना होगा। गोरखपुर के लिए टू बाई टू सीटर में 459 एव थ्री बाई टू सीटर में 394 रुपये लगेंगे। इसके अलावा प्रयागराज के लिए टू बाई टू सीटर में 260 और थ्री बाई टू सीटर में 224 रुपये चुकाना होगा।
वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। बसों के किराए में 16 दिसंबर से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी।