लखनऊ: लखनऊ की सड़क पर सोमवार देर रात एक एयरोप्लेन लखऊ की सड़क पर फंस गया। ये एयरोप्लेन एक ट्रेलर से इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया की ओर जा रहा था और फ्लाईओवर के ऊपर फंस गया था। यह प्लेन मुंबई से होकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम तक पहुँचना था।
लखनऊ के सीतापुर रोड पर एक ट्रेलर पर प्लेन स्क्रैप जानकीपुरम स्थित फ्लाईओवर में जाते जाते फंस गया। लगभग घंटो मेहनत करने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फ्लाईओवर से उतार सका।
ड्राइवर महेश ने बताया कि दो दिन पहले प्लेन के स्क्रैप को लेकर मुंबई से चला था। उसने अनुसार ड्राइवर मध्य प्रदेश होते हुए वह लखनऊ पहुंचा था। इस प्लेन स्क्रैप में एक प्राइवेट कंपनी होटल बनाएगी। ड्राइवर के अनुसार कि ट्रेलर की लंबाई ज्यादा होने के कारण मोड़ने और फ्लाईओवर चढ़ाने-उतारने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए वह रात में ही सफर करते हैं। ड्राइवर ने बताया कि दो दिनों में हम असम पहुचेंगे।