बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया में रविवार को कछला-शाहबाद हाईवे से गांव को जोड़ते हुए नैथुआ संपर्क मार्ग तक बन रही सड़क में मानक के अनुसार सामग्री न लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग डीएम से की है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहलm m गई सड़क पैर मारने पर उखाड़ रही है। अभी सड़क का निर्माण हो ही रहा है, ऐसे में एक किलोमीटर लंबी सड़क में पथरी और गिट्टी उखड़ना शुरू हो गई है। जगह-जगह नीचे बिछाया गया पत्थर भी अभी से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता को देखकर ऐसा लगता है कि सड़क दस से पंद्रह दिनों के अंदर पूरी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण के समय ठेकेदार को कई बार शिकायत की गई, मगर किसी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीण ने डीएम से कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही सड़क का निर्माण पुन: कराने की मांग की है। चुन्नीलाल, ओम शंकर सिंह, अर्पित कुमार, मनोज कुमार, मुकेश यादव, भगवान सिंह, विजय सिंह, अंकित कुमार आदि ने प्रदर्शन किया।