वोटर बनने का अंतिम मौका।


 
       अयोध्या। सरकार निर्वाचन आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट पुनः निरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में कल दिनाँक 2 दिसंबर व 3 दिसंबर को सभी बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे। यह अंतिम दो दिवसीय कैम्प है 2024 में होने वाले चुनाव से पहले ऐसी संभावना है। ऐसे में जो लोग वोटर बनने से छूट गए हैं वे सभी नाम-सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे सभी सदस्य जो 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के पूर्ण हो रहे हैं वे सभी 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए अपना आवेदन करके वोटर बन सकते हैं। साथियों  हर हाल में अपना नाम वोटर सूची में अवश्य डलवाए। इसके लिए आपकी एक फोटो, आपके आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पते की प्रमाणिकता के लिए घर का बिजली बिल/हाउस टैक्स की रसीद या राशन कार्ड जैसे दस्तावेज और परिवार में किसी भी सदस्य का पूर्व में बना हुआ वोटर कार्ड की फोटो कॉपी का ही होना आवश्यक है।  
,      जिन लोगों का नगर निगम की लिस्ट में नाम शामिल हुआ है ऐसा हो सकता है कि उनका लोकसभा की लिस्ट में नाम न हो यदि ऐसा है तो आप अपना नाम लोकसभा चुनाव की लिस्ट में डलवा लें तथा अपने घर के ऐसे बहू बेटे और बेटियों का पहचान पत्र अवश्य बढ़वा लें जिनका नाम ओटर लिस्ट में न हो।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने