नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई।

       बस्ती जनपद में नकली पनीर की फैक्टरी पर देर रात छापा पड़ा। यहां केमिकल्स का इस्तेमाल कर मिलावटी नकली पनीर बनाया जा रहा था। यह छापा एसडीएम बस्ती सदर गुलाब चंद के नेतृत्व में पड़ा है। मौके पर नायब तहसीलदार, फूड विभाग की टीम, थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद हुआ।
       बस्ती जिले के पाल्हा गांव के पास नकली पनीर की फैक्टरी पर छापा पड़ा है। एसडीएम गुलाब चंद्र ने कहा कि नकली मिलावटी पनीर बनाने वालों को किसी भी कीमत नहीं छोड़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने