प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, 18 करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगी 10 सड़कें

          प्रयागराज। महाकुंभ के पहले शहर की 10 सड़कों को नगर निगम दुरुस्त कराएगा। इसके लिए 18.90 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। लगभग आठ किलोमीटर तक सड़कों को बेहतर करने की प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके पहले 51 सड़कों को दुरुस्त करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन किसी कारण से 41 सड़कों को कार्य योजना से बाहर कर दिया गया है।
        
          नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार ने बताया कि महाकुंभ के पहले इन सभी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

हाईकोट पानी की टंकी से फायर ब्रिगेड तिराहा तक, तेलियरगंज स्टेनली रोड से शंकर घाट तक, रोडवेज वर्क शाप से हीरा हलवाई चौराहा होते हुए सुभाष चौराहा से नवाब यूसुफ रोड तक, मम्फोर्डगंज में स्टेनली रोड से मंडलायुक्त कार्यालय तक, मुख्य न्यायाधीश के आवास से जीपीओ होते हुए प्रयाग संगीत समिति तक।

मलाकराज से पुराना जीटी रोड से लेडीज पार्क होते हुए लाउदर रोड तक, चक रघुनाथ में मिर्जापुर रोड से नैनी रेलवे को जाने वाले मुख्य मार्ग तक, जयंतीपुर में जीटी रोड से सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक, गीता निकेतन से लेकर ओल्ड जीटी रोड तक, फाफामऊ में लखनऊ रोड से मुवि होते हुए गोहरी आरओबी तक की सड़क प्रस्तावित है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने