10 रुपये में 2 समोसे... वो भी पनीर और मटर वाले, स्वाद के दीवानों की लगती है भीड़

       फर्रुखाबाद: यहां एक ऐसी दुकान है जिसके समोसे लाजवाब है. जिसके कारण यहां पर हर रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रहती है. वहीं ग्राहक भी अपनी बारी से समोसे खरीदते हैं. आलम यह है की दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ लग जाती है. यहां समोसे अलग तरीके से तैयार किए जाते हैं जो कि लोगों को बेहद पसंद आते हैं. ग्राहक बताते हैं कि उनके समोसे में कुछ अलग ही स्वाद आता है. मुख्य रूप से इसमें पड़ने वाली खट्टी और मीठी दो प्रकार की स्पेशल चटनी समोसे के स्वाद बढ़ जाता है।
        फर्रुखाबाद के मुख्य मार्ग शिव जी के मंदिर के पास समोसे की ये मशहूर दुकान है. इसके संचालक भगवान सिंह ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से इस दुकान पर अलग मसाले से समोसे तैयार करते हैं. जिसकी बाजार में अच्छी डिमांड है. यही कारण है कि लगातार यहां पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. मुख्य रूप से यहां पर दस रुपए के दो समोसे दिए जाते हैं. जिसका साइज बड़ा होने के साथ ही स्पेशल चटनी भी परोसी जाती है.

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने