अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, के कुलसचिव की अधिसूचना के तारतम्य में का. सु. साकेत महाविद्यालय में 23 मई 04 जुलाई 2024 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा।
समस्त शिक्षकों एवं शैक्षणिक कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी कार्य हेतु बुलाये जाने पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। समस्त शिक्षक शैक्षणिक कार्य आन्तरिक मूल्यांकन का कार्य संपन्न करने के उपरान्त ही ग्रीष्मावकाश का उपभोग करेगें। यदि किसी शिक्षक एवं शैक्षणिक कर्मचारी की ग्रीष्मावकाश में अयोध्या जनपद मुख्यालय से बाहर प्रवास करने की योजना हो तो वाह्य प्रवास का पता एवं दूरभाष नम्बर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जेश कुमार मिश्र को अनिवार्यतः उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। ग्रीष्मावकाश अवधि के कार्य दिवसों में कार्यालय एवं पुस्तकालय में कार्य यथावत होते रहेगें। उक्त जानकारी का.सु. साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने दी।