अयोध्या। अवैध खनन कर रहे खनन माफिया पर पूराकलंदर पुलिस ने मारा छापा डम्फर सीज, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पोरा उसरू के मध्य झील के पास अवैध खनन जोरो पर है जो झील में एकांत में पड़ता है जिसमे खनन माफिया का अवैध कारोबार जोरो पर था जिसकी भनक लगते है पूराकलंदर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक डम्पर को सीज कर दिया और अन्य वाहन की तलाश की जा रही है
वही खनन माफ़िया के ये कृत्य से राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व की क्षति का सामना करना पड़ रहा है वही पूराकलंदर थाना प्रभारी रतन शर्मा एवम जिला खनन अधिकारी ने बताया हमारी टीम क्षेत्र में सक्रिय है जल्द ही और डम्पर जे सी बी को सीज कर कार्यवाही की जाएगी।