जेठ के चौथे मंगलवार को अयोध्या एवं अयोध्या धाम में जगह-जगह किया गया भंडारे का आयोजन।


  अयोध्या। जेठ के प्रत्येक मंगलवार को जगह-जगह पर किया जाता है भंडारे का आयोजन अयोध्या में जेठ के चौथे मंगलवार को भी अयोध्या एवं अयोध्या धाम में जगह-जगह पर किया गया भोज भंडारे का आयोजन। महाजनी टोला स्थित काली मंदिर पर एवं चौक में राज ज्वेलर्स के सामने तथा रिकाबगंज में नरेंद्रालय के बगल किया गया भंडारे का आयोजन। इसी क्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा प्रत्येक वर्ष जेठ के आखिरी मंगलवार को भंडारे का आयोजन अयोध्या धाम में किया जाता रहा है, इस बार भी सांसद लल्लू सिंह द्वारा अयोध्या धाम में नए घाट पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भी अपने हाथ से किया प्रसाद का विवरण। भंडारे में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह रीना द्विवेदी ओम प्रकाश सिंह  चेतन गुप्ता जय सिंह उर्फ छोटे बिजेंद्र सिंह राजकुमार श्रीवास्तव एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने