संसद पहुंचने पर अवधेश प्रसाद ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अयोध्या पर किया अपना खुलासा।

    प्रादेशिक समाचार: उत्तर प्रदेश स्थित फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद 18वीं लोकसभा के पहले दिन संसद पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद एकजुट दिखे. सभी सपा के सांसद अखिलेश यादव के साथ ही रहे।  पत्रकारों से बातचीत के दौरान अवधेश प्रसाद ने अयोध्या को लेकर बताया अपना प्लान।


   उन्होंने कहा कि मैं फैजाबाद के देवतुल्य मतदाताओं की उम्मीदों के अनुसार ही उतरूंगा।  हमारे पास अयोध्या के लिए अच्छी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखते हुए पूरे देश में उनकी मर्यादा को कायम करूंगा और वहां के देवतुल्य मतदाताओं की उम्मीदों पर अनुसार ही चलने का प्रयास करता रहूंगा। 

        विपक्ष के सांसद एकजुट रहे
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') के कई घटक दलों के नेता 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन सोमवार को संविधान की प्रति लेकर सदन में पहुंचे और एकजुटता प्रकट की।



एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने