अयोध्या। शहर फैजाबाद अयोध्या में कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां बरसात होते ही गलियों में पानी भर जाता है जिससे कई मोहल्ले में आना जाना बंद हो जाता है बहुत जरूरत होने पर आदमी पानी में घुसकर ब मुश्किल एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जा सकता है ऐसे ही शहर का महाजनी टोला मोहल्ला भी है जहां तीन-चार तरफ से आने-जाने के रास्ते में पानी भरा है पैदल जाना भी संभव नहीं हो पता है महाजनी टोला जाने के लिए टकसाल के रास्ते में पानी भर जाता है खिड़की अली बेग से आने वाले रास्ते में भी पानी भर जाता है खान डेरी ऋषि टोला से भी आने का जो रास्ता है वहाँ पर रास्ते में भी पानी नदी जैसा बहता है कई जगहों पर ऐसे गड्ढे हैं कि यदि उधर से कोई जाए उसमें पैर फंस जाए तो आदमी का हाथ पैर टूट सकता है। कई दुर्घटनाएं भी इसी प्रकार की हो चुकी है। टकसाल मोहल्ले का भी यही हाल है महाजनी टोला से टकसाल जाते समय रास्ते में पानी भर जाता है। टकसाल में लल्ली देवी गेस्ट हाउस के सामने जितनी भी दुकानें बनी है सारी दुकानों में चार से पांच फीट तक पानी भर जाता है वर्तमान में पानी भर जाने के कारण सारी दुकानें बंद है। दुकानदार पानी बाल्टी से उलझता है या टुल्लू पंप लगाकर करके अपनी दुकान का पानी खाली करता है। कई वर्षों से नगर पालिका के समय में भी पानी इसी प्रकारभरता था। नगर निगम बनने के बाद से भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ हालत बदतर होती चली जा रही है। जनता परेशान है किंतु इसका कोई पुरसाहाल नहीं है। नगर निगम को चाहिए कि जहां भी बड़े-बड़े नाले हैं उनकी मरम्मत और सफाई करवा ऐसा बनवा दे की पानी रूके नही पानी की आवागमन सही हो जाए। ऐसे में दुर्घटनाओं से भी बचत हो सकती है। व्यक्तिगत रूप से पूछे जाने पर यह पता लगा कि इन सभी के दुकानों में 4 से 5 फीट पानी भर जाता है 10 से 12 वर्ष के लगभग हो चुका जब से यह समस्या बनी हुई है। यहां के दुकानदार साइन कम्युनिकेशन राय तानी राजा मुन्ना विक्रम नरेंद्र कासिम जल भराव से सभी परेशान है दुकान नहीं खुल पा रही है।