वाराणसी। अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वीडीए प्रवर्तन दल ने सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। वहीं बिना नक्शा, ले-आउट पास कराए बन रहे अवैध रूप से बने अस्पताल को सील कर दिया। वीडीए की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में खलबली मची रही।।सिकरौल वार्ड अंतर्गत सचिन सिंह की ओर से सूर्यांश हॉस्पिटल, सिकरौल गांव (सिकरौल पोखरा के पास), वार्ड-सिकरौल में अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन व विकास अधिनियम की धारा के तहत स्थल को सील कर दिया गया। जोनल अधिकारी गौरव जयप्रकाश और अवर अभियन्ता अतुल मिश्रा के नेतृत्व में वीडीए टीम ने कार्रवाई की।।
वीडीए ने ध्वस्त कराया बाउंड्रीवाल, अवैध रूप से बना अस्पताल सील।
byManas Samachar
-
0