DM ऑफिस पहुंचे दो मासूम बच्चे, उनकी बातें सुन अधिकारी हो गए हैरान, हिम्मत की हो रही तारीफ

आगरा :  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दो  बच्चे  इनकी उम्र भले ही कम हो लेकिन शिकायत उनसे कई गुना बड़ी है। गांव से 7 किलोमीटर का सफर तय कर यह दोनों बच्चे आगरा जिलाधिकारी के पास पहुंचे।  जब जिला अधिकारी ऑफिस में इन बच्चों ने अपनी बात अधिकारियों को सुनाई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। दोनों बच्चे हाथ में एक शिकायत पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों से कहा कि हमने अखबार में पढ़ा था। मुख्यमंत्री अंकल ने कहा  कि तालाबों पर कब्जा नहीं होगा। लेकिन हमारे गांव में कुछ लोग तालाब पर मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे हैं। उसी की शिकायत करने हम आए हैं।  डीएम साहब कहाँ मिलेंगे ? जब बच्चों ने अधिकारियों से पूछा। 

बुधवार लगभग 12:30 बजे दो बच्चे हाथ में सफेद कागज लेकर जिला मुख्यालय स्थित डीएम ऑफिस में दाखिल होते हैं। 12 और 13 साल के दो बच्चे कमरे में घुसते ही पूछते हैं कि डीएम साहब यहीं बैठते हैं, पता चला कि आज DM साहब बाहर हैं, सामने अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सतीश कुशवाहा सुनवाई कर रहे थे। ACM के सामने पहुंचकर एक बच्चे ने कहा कि अंकल मेरा नाम पीयूष है और ये मेरा भाई विनय है. हम शिकायत लेकर आए हैं। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। पूछने पर बताया हमारा गांव सुचेता (पथौली) है। वहां पर लगभग 100 साल पुराना तालाब है। तालाब पर कुछ लोग मिट्टी डालकर उसे पाट कर कब्जा कर रहे हैं । अगर तालाब पर कब्जा हो गया तो वर्षा का पानी भरेगा और उसमें गंदगी और मच्छर पैदा होंगे। बच्चों की हिम्मत देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने