नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड की दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यसभा सांसद संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर संजय झा के नाम पर मुहर लगी है।
बिहार के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खास माना जाता है। पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि इसमें दो नाम चल रहे थे। अंत में संजय झा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।