सीएम योगी ने अखि‍लेश को दी जन्‍मद‍िन की बधाई।

      समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने उन्‍हें जन्‍मद‍िन की बधाई दी है। योगी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
       मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने एक्‍स पर ल‍िखा, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।'' अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लखनऊ में हुए आयोजन सपा के नेताओं ने मंदिरों में किया पूजन हवन अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य के लिए की गई प्रार्थना।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने