अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता श्रीलंका में संपन्न।

    अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 30 जून को श्रीलंका में संपन्न हुई। इस शूटिंग में इंडिया की टीम ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद इंडिया टीम के कप्तान डॉक्टर भुवन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आसपास के देश श्रीलंका, बांग्लादेश आदि की टीम  भी भाग लेने के लिए आई। उन्होंने बताया कि 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता थी इस प्रतियोगिता में डॉक्टर भुवन को एक गोल्ड मेडल तथा टीम के ग्रुप में भी एक गोल्ड मेडल मिला कुल मिलाकर दो गोल्ड मेडल मिला। डॉक्टर भुवन के साथ टीम में डॉक्टर मोहनिस रावत को भी मिला एक गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल अयोध्या में खुशी की लहर है लोग डॉक्टर भुवन को सम्मानित भी कर रहे हैं। पूछे जाने पर डॉक्टर भवन ने बताया कि अब तक देश-विदेश की शूटिंग प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर उन्हें 55 मिडिल प्राप्त हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने