भारी बारिश से दिल्ली में अब तक 11 की मौत।

     दिल्ली । हिमाचल प्रदेश  पंजाब,  उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई। पहाड़ी राज्यों में  बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, तथा मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दो दिन में वर्षाजनित घटनाओं में 11 लोगों की जान जा चुकी है।

   

        हरिद्वार में भी हुई भारी बारिश।

हरिद्वार में शनिवार को भारी बारिश के कारण खड़खड़ी नदी में एकाएक बाढ़ आ गई वहाँ पर कई चार पहिया वाहन बह गए। नदी का पानी घरों में भी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। 


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने