भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या के सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में Godrej अभिनंदन समारोह का किया आयोजन। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण करने के बाद हुई। मतदाता सम्मान के लिए वरिष्ठ नागरिक मतदाता सेवानिवृत प्रोफेसर डॉक्टर सतेन्द्र त्रिपाठी को चुना गया। इस क्रम में प्रोफेसर त्रिपाठी को पूर्व सांसद लल्लू सिंह एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव द्वारा पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव में कहां की चरै वेद चरै वेद के सूत्र के आधार पर हमें आगे बढ़ते रहना है। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की सरकार में तीसरी बार माननीय नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर अयोध्या के मतदाताओं की ओर से बधाई।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हमें घबराना नहीं है, आगे आने वाले समय के लिए तैयार रहना है डॉक्टर सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या से हार एक बहुत बड़ी क्षति है, पार्टी के लिए ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए कष्ट का विषय है। अब तक जो भी प्रतिनिधि रहे हैं उसमें सबसे ज्यादा लल्लू सिंह ने ही काम किया है । मंडल अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी इस समय एक अभियान चला रही है जो 14 जुलाई तक चलेगा की एक वृक्ष मां के नाम आप सभी बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर यदि एक-एक पेड़ भी लगाएंगे तो पूरे विधानसभा में 8000 पेड़ लग जाएंगे जो पर्यावरण के लिए लाभकारी होंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह रहे तथा अध्यक्षता सेवानिवृत्ति प्रोफेसर डॉक्टर सतेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की, तथा संचालन प्रतीक श्रीवास्तव महानगर महामंत्री ने किया।