अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी मंदिर निर्माण का कार्य अभी जारी है। इसको लेकर श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार 31 दिसंबर 2024 तक मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।
इस मंदिर में कुल पांच शिखर होंगे। जिसमें से तीन पहले ही बनाए जा चुके हैं जबकि दो बन रहे हैं। मुख्य शिखर को 161 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। जिस पर सोने की परत भी चढ़ाई जाएगी। मंदिर का प्रथम एवं द्वितीय चल बनकर तैयार हो जाने बाद भगवान राम का दरबार भी बनेगा। यह सभी निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। जिसके लेकर मंदिर प्रशासन तैयार है।। इसको लेकर श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है, "हम चाहते हैं कि 31 दिसंबर तक मंदिर का पहला तल, दूसरा तल, भगवान राम दरबार ये सभी काम पूरे हो जाएं।