नवागत डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण

           बदायूं :  नवागत जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों व विभागों का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने निर्देशित किया कि पत्रावलियों को अद्यतन स्थिति में रखा जाए वहीं नए भवनों में आयी सीलन को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।
          नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तुरंत तथ्य की जांच का निस्तारित किया जाए।  अधिकारी अपने कार्यालय में प्रातः 10 से 12 तक बैठकर आमजनता की शिकायतों को प्राप्त कर उसका निस्तारण कराना अबिलम्ब  करना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के भुगतान को रोक न जाए सेवानिवृत  हो चुके कर्मचारियों का पूरा भुगतान किया जाए।
          उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी कर्मचारी का बेवजह कोई भी भुगतान ना रोका जाए, जो कर्मचारी सेवानिवृत्ति हो चुके हैं उनका पूर्ण भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने पत्रावलियों का रख रखाव अच्छे ढंग से करने के निर्देश दिए। कार्यालयों की साफ सफाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
          नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों एवं पटलो का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम, शस्त्र अनुभाग, नजारत अनुभाग, जिला आबकारी कार्यालय, भूलेख संग्रह अनुभाग, बंदोबस्त कार्यालय,  न्यायिक अभिलेखागार, पूर्ति कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।   
          उन्होंने निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट में शौचालय व प्याऊ कहां-कहां स्थित है, इस हेतु कलेक्ट्रेट के विभिन्न स्थानों पर संकेतक लगाए जाएं ताकि आमजन सहजता से वहां तक पहुंच कर उनका उपयोग कर सके।   

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने