अयोध्या। जिला चिकित्सालय में कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत असेसमेंट 13 जून 24 को किया गया। जिसमे इमरजेंसी वार्ड,मेडिकल वार्ड (फीमेल), मेडिकल वार्ड (पुरुष) आदि सभी वार्डों में किया गया निरीक्षण स्टाफ रूम का भी निरीक्षण कार्य किया गया। स्टाफ को कार्य करने के बारे में जानकारी दी गई। ब्लड बैंक में जाकर क्रॉस मैचिंग कक्ष, रक्तदान कक्ष आदि का असेसमेंट किया गया, वहां पर उपस्थित कर्मचारियों तथा इंचार्ज को आवश्यक जानकारी/ निर्देश दिए गए। इसका असेसमेंट डॉक्टर विनोद कुमार यादव जिला कंसलटेंट अमेठी द्वारा किया गया। इनके साथ में बसंत कुमार राय डीपीएम अमेठी भी मौजूद रहे। असेसमेंट के दौरान जिला चिकित्सालय कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
डॉक्टर विनोद कुमार यादव जिला कंसलटेंट अमेठी ने बताया:- कि पीआर एसेसमेंट सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। असेसमेंट में जो भी कमियां मिलती है उसे दूर कराकर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाती हैं। श्री यादव द्वारा सफाई कर्मचारियों को भी ठीक से सफाई करने और गंदगी को दूर करने के दृष्टि से हिदायत की गई।