छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पहुंची अयोध्या।।

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है और भगवान राम का ननिहाल है। भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए हम मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या आए हैं। भगवान राम लला से यही प्रार्थना है कि हम सभी को छत्तीसगढ़ के सहित हमेशा खुशहाल बनाए रखें अपनी कृपा हम सभी पर सदैव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा राम की आलोचना की जाती है इस पर विष्णु देव साय ने कहा कि विपक्ष में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो भगवान के अस्तित्व को नकारते रहते हैं। ऐसे लोग जिन्होंने भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ही ठुकरा दिया।
      हम लोग मामा के गांव से आए हैं भगवान राम ने अपने वनवास का अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया था, हम लोगों का सौभाग्य है कि हम वहीं पर निवास करते हैं, वहीं पर सबरी का भी स्थान है। भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाकर प्रेम की गरिमा को बरकरार रखा। हम भगवान श्री राम के लिए प्रसाद के रूप में छत्तीसगढ़ के बेर लाये हैं छत्तीसगढ़ का चावल और जल भी लाए हैं जो भगवान को प्रसाद के रूप में अर्पित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने