छत्तीसगढ़: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ पौधरोपण किया।

      रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन बुधवार को राजभवन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।

      राज्यपाल हरिचंदन ने इस मौके पर कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।

      इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने