अयोध्या लाल जी जायसवाल सुभाष नगर के परिवार के साथ हुआ बड़ा हादसा।


      अयोध्या। लाल जी जायसवाल निवासी सुभाष नगर अयोध्या के परिवार के लोग हरिद्वार स्नान एवं दर्शन के लिए गए थे। हरिद्वार से ऋषिकेश पहुंचे वहां से नैनीताल घूमने के लिए गए। नैनीताल से लौट रहे थे कि नैनीताल से हरिद्वार के बीच पढ़ने वाले गांव ज्योति कोट के निकट ड्राइवर की आंख लग जाने से उनकी गाड़ी XUV 500 एक खाई लगभग 100 फीट गहरी में गिर गई। घटनास्थल पर ही ड्राइवर विशाल जायसवाल उम्र लगभग 27 वर्ष जो लाल जी जायसवाल का पुत्र था, मौत हो गई, उसके साथ उसकी माता साधना जायसवाल एवं उनकी मौसी रीता जयसवाल जो की गंभीर रूप से घायल हो गईं साथ में तीन बच्चे एवं अन्य लोग भी थे उनको भी  चोटें आई। रीता जायसवाल को लखनऊ के एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक के पिता लाल जी जायसवाल ने बताया कि मेरे बेटे विशाल जायसवाल की मौत उत्तराखंड में हुई है मौत के बाद आनन फानन में सभी लोग वापस आए जिस कारण उत्तराखंड से लड़के का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा संबंधित कार्य नहीं लिया जा सका। अभी तक हमें किसी प्रकार की कोई सहायता सरकार या अन्य जगह से नहीं मिल पाई है।
       दुखद परिवार को सांत्वना देने पूर्व फैजाबाद के   पूर्व सांसद लल्लू सिंह अपनी टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। परिवार के मुखिया से हाल-चाल लिया और उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र तथा  मिलने वाली अन्य सहायता को वह उन्हें दिलाएंगे। उनके साथ चेतन गुप्ता पार्षद विजेंद्र सिंह पार्षद अनिल सिंह पवन मित्तल पूर्व पार्षद जय सिंह उर्फ छोटे चितरंजन श्रीवास्तव राजकुमार श्रीवास्तव आदि लोग भी पहुंचे। परिवार के मुखिया ने कहा कि हम उत्तराखंड जाकर मृत्यु प्रमाण पत्र आदि नहीं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने पूर्व सांसद लल्लू सिंह को हाल-चाल लेने तथा उत्तराखंड से या प्रदेश से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का आश्वासन दिये जाने के प्रति आभार व्यक्त किया।
     

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने