3 सितंबर को बस्ती आएंगे अजय राय,कांग्रेस ने झोंकी ताकत।

कांग्रेस पार्टी ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 03 सितम्बर को कांग्रेस की सांगठनिक ताकत का अंदाजा लगाने बस्ती आ रहे हैं। वे अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता व जिला प्रभारी दिलीप निषाद की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व फ्रण्टल संगठनों को जिम्मेदारी दी गई। दिलीप निषाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का स्वाभिमान है। मै स्वयं इस बात का ध्यान रख रहा हूं कि किसी के सम्मान में कोई कमी न आये। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित बैठक को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम सबकी प्रतिष्ठा से जुडा है, इसलिये सभी को मिलकर बस्ती कांग्रेस की ताकत दिखानी है।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने