प्रयागराज से वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ पांच सितंबर को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ट्रेन सुबह 10.35 बजे कटरा पहुंचेगी। सूबेदारगंज स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे कटरा पहुंचेगी।
प्रयागराज से मां वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं थी। यहां से जम्मू के लिए मुरी और ऊधमपुर के लिए सीधी ट्रेन चल रही थी। अब जम्मू मेल पांच सितंबर से मां वैष्णो देवी के धाम तक संचालित होगी। अभी इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हो रहा है। दो माह पूर्व ही इस ट्रेन के सूबेदारगंज तक विस्तार की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी थी। रेलवे ने इसे पांच सितंबर से सूबेदार स्टेशन से चलाने की घोषणा की है।