बुजुर्ग दंपती को लूटने वाले अंतर्जनपदीय तीन शातिर गिरफ्तार।

      बस्ती। जिले में पैकौलिया पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में लूट करने वालें तीन अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने लुटेरों के पास से 32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
       शातिर लुटेरों ने 16 अगस्त को पिस्टल के बल पर एक दंपति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों लुटेरों को सौरूपुर गांव के दुर्गा मंदिर के पास ढूंढ निकाला। गिरफ्तार लुटरों की पहचान गौतम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव के रूप में हुई है। अभियुक्तों के खिलाफ जनपद गोंडा के थाना छपिया तथा अन्य जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पैकोलिया पुलिस के साथ एस.ओ.जी टीम और सर्विलास टीम के संयुक्त सहयोग से लुटेरों की गिरफ्तारी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने