लखनऊ। परिवहन निगम मैं मन माफिक पोस्टिंग परिवहन निगम अधिकारियों की गई ड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जगह पर तैनात अफसरों को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजा गया है। इनमें आरएम और एआरएम दोनों शामिल हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में कुल 29 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा 7 से अधिक ऐसे अधिकारियों जो काफी दिनों से अन्य मामलों में सस्पेंड चल रहे थे, बहाल करने के साथ उन्हें प्रमोशन भी मिला है।
परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर की ओर से जारी किए तबादले के आदेश ने दीपावली से पहले ही कई अफसरों को खुश होने का मौका दे दिया है. परिवहन निगम मुख्यालय पर तैनात सहायक संख्या अधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह को बहाली के बाद गाजियाबाद क्षेत्र के खुर्जा डिपो का प्रभारी सहायक क्षेत्र प्रबंधक बनाया गया है. आगरा क्षेत्र के ताज डिपो में तैनात एआरएममहेंद्र सिंहको मुरादाबाद क्षेत्र के रामपुर डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है। परिवहन निगम मुख्यालय पर तैनात यातायात अधीक्षक धरणेंद्र कुमार चौबे को बहाली के बाद चित्रकूट धाम क्षेत्र के महोबा डिपो का एआरएम बनाया गया है।
सस्पेंशन के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बने राजेश कुमार यादव : परिवहन निगम मुख्यालय पर तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन राजेश कुमार यादव को बहाली के बाद आगरा क्षेत्र के ताज डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर डिपो दीप चंद्र जैन को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ईदगाह डिपो आगरा क्षेत्र के पद पर प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। प्रयागराज क्षेत्र के मंझनपुर डिपो में तैनात यातायात अधीक्षक/प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरि ओम श्रीवास्तव को अयोध्या क्षेत्र के अकबरपुर डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है. गाजियाबाद क्षेत्र के खुर्जा डिपो में तैनात रहे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र आर्य को इटावा क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है।
इसी प्रकार सीनियर फॉरमैट और यातायात अधीक्षक आदि की भी प्रोन्नति एआरएम के पद पर की गई है।